बिजनौर के खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल में चयन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 23 के जोनल ट्रायल के लिए बिजनौर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह ट्रायल 29 अक्तूबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क स्टेडियम में होगा।
बिजनौर के खिलाड़ी आदित्य शर्मा, विकास अंतिवाल, आदित्य प्रताप सिंह, आशु कुमार, आर्यमन चौधरी, रोमी धलीवाल, पलक, जैद मुल्तानी, विवेक कांगड़े, सादिक अहमद, लक्ष्य राठी, काव्य चंचल का चयन जोनल लेवल के लिए हुआ है। यह जानकारी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र सारस्वत और मीडिया प्रभारी मानव सचदेवा ने दी है। सभी खिलाड़ी 29 अक्तूबर को सुबह आठ बजे मेरठ के विक्टोरिया पार्क स्टेडियम मे रिपोर्ट करेंगे।