फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन

बिजनौर। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से युवा भारत संगठन की ओर से जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बुधवार को आर्य समाज बिजनौर में आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विजेंद्र सिंह आर्य, मैनेजर राम सिंह आर्य, बीआर पाल, एसके मिश्रा, राजीव रूहेला, भारत सिंह पाल, जितेंद्र महर्षि, ओपी राणा एवं डॉ. प्रकाशचंद ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में मानवेंद्र सिंह ने प्रथम व आशीष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साधना और चेष्टा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में सुमित ने पहला और जतिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वंशिका प्रथम और रणदीप द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में लोकेंद्र शर्मा सिड़ियावली, प्रियंवदा, वेदभारती, शिवानी, बेगराम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें