फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सुपरवाइजर का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Fri, 19 May 2023 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में बिरलाफार्म के सुपरवाइजर का शव खेत पर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे।घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनो सहित मौके पर मौजूद अन्य लोगो से जानकारी हासिल की । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शमीम अहमद उर्फ पप्पू (48) वर्ष पुत्र कदीर अहमद बिरलाफार्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था ओर फार्म पर बने कमरो में पत्नी व बच्चो के साथ रहता था। 
शुक्रवार की सुबह वह करीब 6 बजे मोलझड़ी के खदरी में सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में जल्द खुलेगा ETM सर्विस सेंटर, दिनेश चंद्र सहारनपुर के नए जिलाधिकारी बने
विज्ञापन


जिसे आनन-फानन में परिजन रसूलपुर फिर अफजलगढ़ निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

सूचना पर सीओ भरत कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों सहित मौके पर मौजूद मजदूरों से जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें