फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गन्ना समिति के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 22 Mar 2023 02:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के धामपुर में सहकारी गन्ना समीति में तैनात एक कर्मचारी का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
शव को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर सहकारी किसान गन्ना समिति में तैनात एक कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


 बताया गया कि ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर मोहन चक निवासी गौरव कुमार विश्नोई पुत्र रमेश चंद्र विश्नोई सहकारी गन्ना समिति धामपुर में पर्ची वितरक के रूप में तैनात थे। बुधवार सुबह जब वह ऑफिस नहीं पहुंचे तो साथी कर्मचारियों ने साढ़े दस बजे उनके कमरे पर जाकर देखा। काफी आवाज लगाने के बाद अंदर से कमरा नहीं खुला तो कर्मचारी ने किसी तरह दरवाजा तोड़ कर देखा।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: हाजी याकूब की संपत्ति जब्त करने को कमेटी गठित, बिजनौर में भाकियू अराजनैतिक का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन


कमरे में देखा तो गौरव कपड़े की चादर से फांसी पर लटका हुआ नजर आया। कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई पंकज विश्नोई ने घटना की पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी  इंदू सिद्धार्थ, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट एवं उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें