फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आवारा गोवंश का आतंक, सांड की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 23 Jan 2023 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आवारा गोवंश का आतंक जारी है। रविवार शाम को बिजनौर में सांड ने वृद्ध रघुवीर सिंह को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रघुवीर (70) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र में रविवार की देर शाम मुरादाबाद रोड पर एक सांड ने बाइक पर सवार वृद्ध को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा वृद्ध का पौत्र हमले में बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


मूल रूप से ग्राम पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी रघुवीर सिंह परिवार सहित नूरपुर के मोहल्ला शाहीदनगर में रहते हैं। रविवार को वह अपने पौत्र मनीष के साथ मुरादाबाद जनपद के कांठ में अपनी धेवती की गोद भराई में शामिल होने गए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की संपत्ति का पूरा ब्योरा तैयार, करोड़ों की प्रॉपर्टी पर जल्द चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन


वहां से वापस लौटते हुए ग्राम हंसुपुरा के पास सड़क पर टहल रहे आवारा गोवंश को देखकर मनीष ने बाइक रोक ली। इस दौरान वहां मौजूद एक सांड ने उनकी बाइक पर हमला बोल दिया।

सांड ने रघुवीर सिंह को उठाकर सड़क पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रघुवीर (70) की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों के अनुसार छुट्टा सांड हिंसक हो चुके हैं और आए दिन हमला करते रहते हैं। रघुवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें