फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में मुस्लिमों ने रखा रोजा

विज्ञापन
अफजलगढ़ जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार में शामिल लोग। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सीएए के विरोध में मुस्लिमों ने रखा रोजा
विज्ञापन

अफजलगढ़। तंजीम ताहफुजे शरीयत उलेमा हिंद के आह्वान पर मुस्लिमों ने सीएए के विरोध में रोजा रखा। शाम को रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। मंगलवार को शरीयत ए हिंद से जुड़े दर्जन भर लोगों ने बाजार में जनसंपर्क कर देश में अमन एवं शांति के लिए दुआ का हवाला देते हुए लोगों से रोजा रखने का आह्वान किया। लोगों ने बुधवार को दिन भर रोजा रखा। शाम पौने छह बजे नगर स्थित जामा मस्जिद में लोग एकत्र हुए। देश में अमन व शांति के लिए दुआ कर रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर रोजेदारों के अलावा मुफ्ती इरफान, शेख सुलतान, शेख इरशाद हुसैन, मोहम्मद जैद, परवेज विकार, लईक अहमद तथा शमशाद वफा सहित अनेक लोग शामिल रहे। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें