फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की वीडियो वायरल करने वाला युवक दबोचा
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक महिला की अश्लील वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें महिला को विधायक कमलेश सैनी बताते हुए उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया था। फर्जी वीडियो वायरल होने से नाराज विधायक ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर भी धरना दिया था। पुलिस ने उस समय सलमान, सुहेल, गुलफाम पुत्र इमरान, फैजान, इरशाद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुलफाम विदेश में है। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि विदेश में रह रहे गुलफाम पुत्र इमरान से फोन पर बात की गई तो उसने चांदपुर निवासी गुलफाम पुत्र बाबू का नाम बताया था जो कि विदेश में रह रहा था। इसके साक्ष्य भी दिए हैं। जिससे पुलिस को गुलफाम पुत्र बाबू की तलाश थी। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि करीब दो माह से आरोपी विदेश से आकर गजरौला में रहा रहा था। इसका पता लगने पर पुलिस ने आरोपी को गजरौला से पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें