फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: टीम ने दबोचे पांच आरोपी, लग्जरी गाड़ियों से की जा रही थी अल्कोहल की तस्करी

Tue, 05 Apr 2022 09:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया है। टीम ने आरोपियों के पास से करीब 1400 लीटर अल्कोहल भी पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के चांदपुर में आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आबकारी विभाग की टीम ने 1400 लीटर अल्कोहल पकड़ लिया। पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। लग्जरी गाड़ियों से अल्कोहल की तस्करी की जा रही थी।

विज्ञापन


सोमवार शाम आबकारी विभाग को अल्कोहल की तस्करी किए जाने की सूचना मिली, जिस पर टीम ने चांदपुर में डेरा डाल दिया। रातभर गजरौला की ओर से आनी वाली गाड़ियों की निगरानी की गई। आखिरकार मंगलवार की तड़के चांदपुर में धनौरा रोड पर आंबेडकर चौक के पास चेकिंग के दौरान दो जायलो गाड़ी से 28 कैन बरामद की, जिनमें 1400 अवैध अल्कोहल भरा मिला। टीम ने मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी इफ्तखार, बिजनौर कोतवाली के गांव पेंदा निवासी सईद अहमद, मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी नसीम, थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर निवासी सुंदर, चांदपुर निवासी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य सरगना समेत दो आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
विज्ञापन


अल्कोहल पकड़ने में आबकारी निरीक्षक अभय सिंह, अमर सिह बौनाल, आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव, आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी समेत आबकारी की पूरी टीम रही। टीम की ओर से चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी ने बताया कि इस अल्कोहल की तीव्रता 97 डिग्री है, जिससे करीब चार हजार लीटर शराब बनाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि रातभर अलर्ट रहने के चलते ही अल्कोहल पकड़ने में कामयाबी मिल सकी। 

यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: पांच जिंदगियां खत्म... हाईवे पर मची थी चीख-पुकार, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें