फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 'नगीना सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में मार देंगे', पार्टी के व्हॉट्सएप नंबर पर आया मैसेज, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 12:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Threat to Chandrashekhar: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शेख परवेज से नगीना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
नगीना सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर 10 दिन में मारने की धमकी दी गई है। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ नगीना थाने में पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक शेख परवेज़ पाशी द्वारा नगीना थाने में तहरीर दी गई। इसमें कहा गया कि पार्टी की हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति द्वारा नगीना सांसद चंद्रशेखर को 10 दिन में मारने की धमकी देने का मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज के आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की जान को खतरा बन गया है। थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मैसेज भेजने वाले के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें