फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर सांसद मलूक नागर ने उठाया मेरठ-बिजनौर रेल लाइन का मुद्दा

Fri, 10 Feb 2023 10:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
सांसद मलूक नगर
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर सीट से सांसद मलूक नागर ने बजट 2023-24 पर बोलते हुए मेरठ में हाईकोर्ट व मेरठ-बिजनौर रेलवे लाइन का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

कहा कि वर्ष 2007 में तत्काली रेलमंत्री ममता ने मेरठ-बिजनौर रेलवे लाइन बनाने की घोषणा की थी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में भी मेरठ, बिजनौर और मुजफ्फरनगर की रेलवे लाइन का प्रस्ताव आया था। सांसद ने कहा कि रेलमंत्री अब वहां के प्रभारी हैं। उन्होंने भी एक बयान दिया है कि वहां तक रेलवे लाइन बनाई जाएगी। उसके लिए कोई बजट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन



नगीना सांसद ने उठाया नगीना सीएचसी की बदहाली का मुद्दा
नगीना। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने लोकसभा में नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का मुद्दा उठाया।
कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र नगीना में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से महिला चिकित्सक तैनात नहीं है। केंद्र का महिला अस्पताल खंडर हालत में है। कहा कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगवाई थी, लेकिन तकनीकी ऑपरेटर ना होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सदन में नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सकों की तैनाती करने, महिला अस्पताल के भवन का निर्माण कराने तथा पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन चलाने के लिए ऑपरेटर की तैनाती किए जाने कि मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें