फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर मिल ने दिया समस्त भुगतान का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर मिल ने दिया समस्त भुगतान का चेक
विज्ञापन

बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, जंगली जानवर, बिजली आदि समस्याओं को लेकर डीएम उमेश मिश्रा की उपस्थिति में राष्ट्रीय किसान, मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व अफसरों की बैठक हुई थी। बैठक के बाद डीएम ने चीनी मिलों को जल्द से जल्द बकाया भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए थे। साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को भी किसानों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को बिजनौर चीनी मिल ने समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करीब 12 करोड़ रुपये का दस अक्टूबर का चेक गन्ना विभाग को दे दिया। इसकी पुष्टि करते हुए डीसीओ पीएन सिंह ने कि कहा कि जिलाधिकारी के द्वारा अन्य मिलों को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, वरिष्ठ नेता कैलाश लंबा आदि व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें