फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर। दुल्हैंडी पर जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, गले लगाकर दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
बिजनौर में दुल्हैंडी पर रंग में सराबोर युवती।
विज्ञापन
- पैदल, ट्रैक्टर, बुल्डोजर से निकाला गया दुल्हैंडी रंग जुलूस
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। होली पर शहर से लेकर गांवों तक जुलूस निकाले गए। युवाओं ने ढ़ोल की थाप और डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। लोगों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। तरह-तरह के कार्यक्रम भी पेश किए गए।
होली पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर तरह-तरह के पकवान खाएं और खिलाएं, रंग लगाया। बच्चों से लेकर बड़ों तक पानी की बौछार की गई। बच्चों ने मार्गो से गुजर रही हुरियारों की टोलियों पर पानी डाला। इसके अलावा लोगों ने दुल्हैंडी पर दूसरे समुदाय के लोगों को घर बुलाकर पकवान खिलाएं। सुबह से ही रंग लगाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ लोग बिना जुलूस के ही घर-घर जाकर बधाई दी। दुल्हैंडी पर हुरियारों ने पैदल, ट्रैक्टर, जेसीबी से जुलूस निकाला।
विज्ञापन

होली गीत भी गाए गए।
बिजनौर में कुमाऊनी होली भी मनाई गई।
कुमाऊनी मंडल के प्रत्येक सदस्य के घर-घर जाकर होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। होली से पहले घर-घर जाकर नृत्य,गान, मुरली, हारमोनियम, ढोलक एवं अन्य वाद्य यंत्रों को बजाकर लोक मनोरंजन कर बैठकी होली व खड़ी होली आयोजित हुई। कुमाऊनी मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह रावत और अन्य सदस्यों के सहयोग से बिजनौर की कुमाऊनी होली का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ।
विज्ञापन


प्रशासनिक अफसरों ने मनाई होली
कलक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों ने होली का पर्व मनाया। अफसरों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली त्योहार की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह, उप जिलाधिकारी मोहित कुमार, तहसीलदार सदर अनुराग सिंह सहित काफी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बिजनौर में दुल्हैंडी पर रंग में सराबोर युवती।

बिजनौर में दुल्हैंडी पर रंग में सराबोर युवती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें