बिजनौर जनपद में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बारिश के कारण एक मकान भरभराकर धराशायी हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
बिजनौर जनपद के गांव जलीलपुर में स्वर्गीय धर्मसिंह की पत्नी सुमंत्रा अपनी बेटी करीना के साथ रहती हैं। लगातार बारिश के चलते बुधवार को देर शाम अचानक मकान गिरना शुरू हो गया।
मां बेटी ने मकान से निकलकर जान बचाई। सुमंत्रा के अनुसार मकान के नीचे दबकर मकान में रखा खाने पीने तथा सोने का सामन दब कर क्षतिग्रस्त हो गया। सुमंत्रा व उनकी पुत्री सदमे में हैं।
सुमंत्रा के पुत्रों अशोक व सुभाष के मकानों की पीछे की दीवार भी भरभरा कर गिर गई जिससे पूरे परिवार के लिए संकट पैदा हो गया।
बारिश के मौसम में डर के चलते पूरे परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गरीब मजदूरों की मदद करने की गुहार लगाई हैं।