फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: लाखों की धोखाधड़ी का खुला राज, साजिश के तहत बैंक से गोल्ड लोन दिलाता था ज्वेलर्स

Thu, 01 Dec 2022 09:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : लाखों की धोखाधड़ी का राज खुला तो अधिकारी भी हैरान रह गए। ज्वेलर्स साजिश के तहत बैंक से गोल्ड लोन दिलाता था।
विज्ञापन
गोल्ड लोन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के स्योहारा में किसी और धातु के आभूषणों को सोने के बताकर बैंक से कर्ज लेने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आभूषणों की शुद्धता जांच और आंकलन वाले को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


नगर के केनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रमोद कुमार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर में कहा गया कि उनकी शाखा में गोल्ड लोन के लिए पेनल में अधिकृत आंकलन कर्ता ज्वेलर्स रोहित शर्मा पुत्र पंकज शर्मा निवासी बिलारी मुरादाबाद ने साजिश के तहत नकली सोने के आभूषणों को शुद्ध प्रमाणित कर 14 अक्तूबर 2022 को विनय कुमार पुत्र कमलेश निवासी बिलारी मुरादाबाद को पांच लाख बीस हजार रुपये का लोन दिला दिया। 23 नवंबर को केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद में गोल्ड लोन की समीक्षा की गई तो उसमें दो गोल्ड लोन की गारंटी में रखे गए सोने के आभूषण नकली होने का खुलासा हुआ। तहरीर पर आंकलन कर्ता रोहित शर्मा व ऋण लेने वाले विनय कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मुरादाबाद की शाखा में भी इसी तरह से लिया कर्ज
पांच वर्षों से केनरा बैंक स्योहारा शाखा के पेनल में अधिकृत ज्वेलर्स रोहित शर्मा ने इसी शाखा में ही धोखाधड़ी नहीं की बल्कि मुरादाबाद सिविल लाइन शाखा में भी इसी तरह से कर्ज लिया था। इस शाखा से भी 29 सितंबर को इसी विनय शर्मा पुत्र कमलेश निवासी विलारी मुरादाबाद को करीब चार लाख और सिमरन शर्मा को करीब सात लाख का कर्ज दिलाया था। समीक्षा में दोनों शाखा पर रखे सोने के आभूषण नकली होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी की हत्या के लिए रची साजिश, राज खुला तो अफसर हैरान

विज्ञापन

वहीं मुरादाबाद सिविल लाइन शाखा प्रबंधक की तहरीर पर सिविल लाइन थाने ने आंकलन कर्ता रोहित शर्मा व ऋण लेने वाले विनय शर्मा व सिमरन शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: छेड़छाड़ का विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला, CCTV फुटेज देख चौंके अफसर, पीड़िता ने सुनाई दास्तां

ज्वेलर्स रोहित शर्मा पिछले पांच वर्षों से केनरा बैंक की स्योहारा शाखा के पेनल में अधिकृत आंकलन कर्ता था। रोहित द्वारा बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला हुआ है। आरोपी आंकलन कर्ता व लोन लेने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। - प्रमोद कुमार उपाध्याय मुख्य प्रबंधक केनरा बैंक स्योहारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें