फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : दरोगा ने भाजपा नेता से मांगी महंगी शराब, एसपी ने भेजा निलंबन का आदेश

Thu, 20 Jun 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

महंगी शराब की दो बोतलों की डिमांड करने पर मंडावर कस्बा प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
up police demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में रेड लेबल की ख्वाहिश करना एक दरोगा को भारी पड़ गया है। महंगी शराब की दो बोतलों की डिमांड करने पर मंडावर कस्बा प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


कस्बा प्रभारी ने भाजपा नेता से शराब की दो बोतल मांग ली थी, जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि फोन पर भाजपा नेता से दरोगा की हुई उक्त बातचीत पिछले साल नवंबर की है।

मगर अब दरोगा उम्मीद पर खरे नहीं उतरे तो ऑडियो को वायरल कर दिया गया। दरोगा धर्मेंद्र गिरी ने फोन पर बीजेपी नेता मोहम्मद अजमल उमर से रेड लेबल शराब की दो बोतल की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऑडियो बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले संज्ञान लिया और दरोगा को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें