फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, नगीना के वरिष्ठ अधवक्ता की पत्नी और नातिन की मौत

Sun, 15 Jun 2025 12:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Death In Accident: धामपुर मार्ग पर रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केदारनाथ गए हुए हैं। वहीं यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विनोद देवी और उनकी नातिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नगीना के वरिष्ठ अधिवक्ता की पत्नी और नातिन की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


नगीना में स्टेशन के सामने धामपुर मार्ग पर रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह एडवोकेट शुक्रवार को अपनी पत्नी विनोद देवी (67), नातिन तुष्टि रानी (15), पौत्र ईशान (15) वर्ष व गौरांश (12) के साथ केदारनाथ यात्रा पर गए थे। परिजनों के अनुसार रविवार तड़के करीब पांच बजे धर्मपाल सिंह की पत्नी विनोद देवी व नातिन तुष्टि रानी हेलीकॉप्टर में सवार होकर केदारनाथ के लिए जा रहे थे। 

धर्मपाल सिंह को बाद में हेलीकॉप्टर में शेष सदस्यों के साथ जाना था। इससे पहले ही हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुखद सूचना आ गई। इसमें विनोद देवी और तुष्टि की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद अन्य परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें