फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हॉकी का गढ़ रहा है बिजनौर, विदेशी टीमों ने भी आजमाए थे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंग्लैड, जापान, रशिया की टीम भी खेल चुकी है बिजनौर में हॉकी मैच
विज्ञापन

- स्टेडियम में हॉकी खेल में अपनी प्रतिभा निखार रहे खिलाड़ी
-45 हॉकी खिलाड़ी नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंजीकृत हैं वर्तमान में

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारत को इस समय ओलंपिक में हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक की उम्मीद है। पेरिस ओलंपिक में भारत 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इस समय सिर्फ हॉकी की चर्चा हो रही हैं। ऐसे में हॉकी खेल में बिजनौर की बात करना जरूर है। बिजनौर भी हॉकी का गढ़ रहा है। भारत के अलावा विदेशों तक की टीम बिजनौर कर धरा पर हॉकी में हाथ अजमाया है।

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खालिद असरार का कहना है कि नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताएं हुई हैं। साथ ही इंग्लैंड की हॉकी टीम 1976, जापान, रशिया की टीम 1978 बिजनौर आई थी। यहां टीम ने बिजनौर की टीम के साथ मैच खेला था।
विज्ञापन

उधर, स्टेडियम में साल 1979 में लाल बहादुर शास्त्री टूर्नामेंट हुआ। इसमें फाइनल मैच सीआरपीएफ और बिजनौर टीम के बीच हुआ था। उस समय टीम के कप्तान रहे खालिद असरार के नेतृत्व में बिजनौर को जीत मिली थी। जीत के बाद उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री ने ट्राफी देकर सम्मानित किया था।

बिजनौर की धरा ने दिए कई बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी
त्रिलोकी नाथ, बाबू जगन्नाथ प्रसाद, केएस सप्रु, चेतन स्वरूप विश्नोई, महेंद्र खन्ना, खालिद असरार आदि प्रमुख हैं। महिला हॉकी में साधना अग्रवाल और रजिया जैदी ने बिजनौर का नाम रोशन किया है। रजिया एशियाड हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी टीम की कप्तान भी रही हैं।

स्टेडियम में इस समय प्रशिक्षण ले रहे 45 हॉकी खिलाड़ी
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस समय 45 हॉकी खिलाड़ी पंजीकृत हैं। इनमें 26 लड़के और 19 लड़कियां शामिल हैं। रोजाना शाम के समय खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचकर अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। वह भी भारतीय हॉकी टीम में शामिल होने का सपना देख रहे हैं।

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खालिद असरार ने बताया कि ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस बार स्वर्ण पदक मिलने की पूरी उम्मीद है। सरकार को खिलाड़ी की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।

हॉकी कोच चित्रा चौहान का कहना है कि पिछले ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। इस बार ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। पूरे बिजनौर हाॅकी परिवार की ओर से टीम को शुभकामनाएं।

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अनमोल सक्सेना ने बताया कि स्टेडियम में हॉकी खेल में नए चेहरे प्रतिभा निखारने आ रहे हैं। ओलंपिक में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से पदक की उम्मीद है। बिजनौर के खिलाड़ी भी भविष्य में अपने प्रदर्शन पर टीम में स्थान पक्का करेंगे।

हॉकी खिलाड़ी विधि चौहान ने कहा कि वह ओलंपिक में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखकर काफी उत्साहित है। एक दिन वह भी टीम का हिस्सा बनकर देश के पदक जीतेगी। वह हॉकी टीम को स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रार्थना कर रही है।
विज्ञापन


गोलकीपर अमृता का कहना है कि भारतीय टीम ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रार्थना कर रही है। वह भी अपनी प्रतिभा निखार रही है। एक दिन भी बिजनौर का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें