फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIJNOR: मासूम को उठा ले गया गुलदार, पीछे पीछे दौड़ती रही मां, ग्रामीणों ने छुड़ाई बच्ची

Thu, 01 Dec 2022 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार को नगीना क्षेत्र के गांव में गुलदार खेत में काम कर रही महिला की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने दौड़कर गुलदार से बच्ची को छुड़ाया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देहात क्षेत्रों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम मौसमपुर में खेत पर काम करने गई एक महिला की ढाई वर्षीय पुत्री को गुलदार उठाकर ले गया। हालांकि ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया। वहीं तुरंत बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची को काफी चोटें आई हैं। उसे बिजनौर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: BIJNOR: दो हाथियों के बीच जमकर हुआ खूनी संघर्ष, एक की मौत, बढ़ापुर वन रेंज में मिला शव

मासूम बालिका की मां गीता ने बताया कि उसके पति होशियार सिंह मजदूरी का कार्य करते हैं। गुरुवार को वह खुद खेत पर दोपहर के समय काम करने गई थी। इसी दौरान गुलदार उसकी मासूम पुत्री पर हमला कर उसे उठाकर ले गया। मां बच्ची के पीछे काफी दूर तक दौड़ी लेकिन गुलदार ने बच्ची को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर मौके पर इकट्ठे हुए ग्रामीणों द्वारा गुलदार का पीछा करने पर वह मासूम बालिका को छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक उसने काफी हद तक अपने पंजों के निशान से मासूम बालिका की गर्दन को जख्मी कर दिया। ग्रामीण बालिका को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।

ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम का कहना है कि गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। पिंजरा लगाने के बाद भी गुलदार आज तक पकड़ में नहीं आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें