बिजनौर जनपद में गुलदार के हमले बढ़ते जा रहे हैं। गुलदार कभी इंसानों को तो कभी जानवरों पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को कादराबाद में कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर मे दिन दहाड़े घर में गुलदार कूदने से परिजनों में दहशत का माहौल है। एक माह पूर्व भी घर से बछड़ा उठा ले गया था गुलदार।
गांव प्रेमपुरी निवासी सरजीत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र मोहित घर के समीप खेत में घास काट रहा था अचानक सामने गुलदारा खड़ा देख उसके होश उड़ गए।जिसपर उसने सोर मचा दिया अन्य ग्रामीणों ने गुलदार को वहां से भगाया । दहशत से मोहित दोबारा खेत मे जाने की हिम्मत नही कर पा रहा है।