फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में दिनदहाड़े घर में कूदा गुलदार, दहशत में जी रहे ग्रामीण

Sat, 29 Jul 2023 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देहात क्षेत्रों में ग्रामीणों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां शनिवार को कादराबाज में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक गुलदार कुत्ते को निवाला बनाने के लिए दिनदहाड़े घर में कूद गया।
विज्ञापन
बिजनौर में गुलदार का खौफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में गुलदार के हमले बढ़ते जा रहे हैं। गुलदार कभी इंसानों को तो कभी जानवरों पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को कादराबाद में कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर मे दिन दहाड़े घर में गुलदार कूदने से परिजनों में दहशत का माहौल है। एक माह पूर्व भी घर से बछड़ा उठा ले गया था गुलदार।

विज्ञापन


गांव प्रेमपुरी निवासी सरजीत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र मोहित घर के समीप खेत में घास काट रहा था अचानक सामने गुलदारा खड़ा देख उसके होश उड़ गए।जिसपर उसने सोर मचा दिया अन्य ग्रामीणों ने गुलदार को वहां से भगाया । दहशत से मोहित दोबारा खेत मे जाने की हिम्मत नही कर पा रहा है।

विज्ञापन

वहीं पालतु कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में प्रेमपुरी के ही महेंद्र सिंह के घर में दिन में ही दीवार फांद कर गुलदार पालतु कुत्ते के समीप पंहुच गया अचानक गुलदार कूदता देख घर में काम कर रहे परिजनों में शोर मच गया । शोर शराबा सुनकर पंहुचे आसपड़ोस के लोगो ने गुलदार को दीवार से ही वापस छलांग मार कर भागते देखा, जिसपर ग्रामीण शोर मचाकर दूर तक गुलदार को खेदेड़ने के लिए जंगल तक उसके पीछे भागे।

वहीं महेन्द्र सिंह के अनुसार कुछ ही दिन पूर्व एक बछड़ा भी गुलदार उठा कर ले जा चुका है।बार बार घर मे गुलदार के आने से परिजन दहशत में हैं।अब दिन में भी घरों में गुलदार घुस जाने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में गुलदारों की संख्या बहुतायत में है। जो किसी पर भी हमला कर सकते हैं।

डेरों के समीप खेत होने से भी ग्रामीण खेत तक जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है की सूचना के बाद भी कोई वन कर्मी मोके पर नही पहुँचता ।ग्रामवासियों ने उच्चाधिकारियों से गुलदारों को जंगल मे खदेड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें