फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शेरकोट में घर में घुसा गुलदार, बेहोश करके पकड़ा, चीनी मांझे से युवक की गर्दन कटी, घायल

Sat, 12 Aug 2023 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में गुलदार अब आबादी में घुसकर भी हमले करने लगे हैं। शुक्रवार देर रात एक गुलदार ने घर में घुसकर हमला किया। हालांकि गुलदार को पकड़ लिया गया है लेकिन ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में गुलदार के आतंक के कारण लोग दहशत में जीने को मजबूर हो रहे हैं। गुलदार अब आबादी में पहुंचकर और घरों में घुसकर भी हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को घर में घुसकर हमला करते हुए गुलदार कमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को बेहोश करके पकड़ लिया। वहीं चाइनीज माझे से नजीबबाद में एक युवक घायल हो गया। युवक की गर्दन बुरी तरह से जख्मी हो गई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


बिजनौर जिले में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अब गुलदार आबादी में भी घुसने शुरू हो गए हैं। शेरकोट में शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे वन विभाग की टीम ने नागरिकों व पुलिस के सहयोग से गुलदार को पकड़ा है। जैसे ही नागरिकों को शेरकोट के मोहल्ला हाकिमान में हाजी छोनू के घर में गुलदार के घुसने की सूचना मिली तो तो लोगों में हड़कंप मच गया।

परिवार के लोगों की चीख पुकार सुन वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुलदार को कमरे के भीतर बंद कर दिया । कुछ ही देर में पहुंची वन विभाग की टीम ने जाल में गुलदार को फंसा कर पिंजरे में बंद कर लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद में स्कूल जा रहे छात्र की फ्लाईओवर से गुजरते समय चीन निर्मित मांझे की चपेट में आने से गर्दन कट गई। गंभीर अवस्था में छात्र को उपचार के लिए निजी  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 नगर के मोहल्ला सबरीग्रान निवासी मोहम्मद शाहिद का पुत्र मो. फरहान अपनी बहन ईशा के साथ ही स्कूटी से स्कूल जा रहा था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र फरहान की भारत सिनेमा फ्लाईओवर पार करते समय गर्दन चीन निर्मित मांझे की चपेट में आ गई। काफी गहरी गर्दन काटने से छात्र रक्त रंजित हो गया।उसकी घबराई हुई छोटी बहन ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।

 गंभीर रूप से घायल छात्र को  नगर के प्राइवेट नर्सिंग होम में  उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हाल ही में इसी फ्लाईओवर पर स्कूटर से गुजरते समय एक व्यक्ति की गर्दन कटी थी।
नगर में चीन निर्मित मांझा लंबे समय से बिकता आ रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद पतंग विक्रेता प्रतिष्ठानों से मांझा न बेच कर चोरी छुपे पतंगबाजों को मांझा मोटी कीमत वसूल कर उपलब्ध करा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें