फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कलक्ट्रेट में गरजे किसान नेता, बोले-बर्दाश्त से बाहर हुआ गुलदार का आतंक, डाला डेरा

Thu, 03 Aug 2023 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में गुरुवार को कलक्ट्रेट में किसान नेताओं ने गुलदार मुक्त बिजनौर की मांग उठाई। 
विज्ञापन
बिजनौर में किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलदार मुक्त बिजनौर को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर धरना देकर बैठ गए। धरने पर बिलाई मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया गया। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनेक किसान गुरुवार को गन्ना समिति परिसर में एकत्र हुए। वहां पंचायत में गुलदार, बकाया भुगतान, जर्जर बिजली के तार आदि मुख्य समस्याओं को उठाया गया। वहां से किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

यह भी पढ़ें: आदमखोर हुए गुलदार: गर्दन बची तो ठीक, नहीं तो मौत पक्की, पांच दिन बाद फिर करेगा शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां किसानों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर किसानों ने गुलदार मुक्त बिजनौर की मांग की। मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष बाबूराम तोमर,  जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि नरभक्षी गुलदार इंसानों पर हमले कर मार रहा है।

जिले में कई नरभक्षी गुलदार ने खेतों पर कब्जा कर लिया है। किसान खेत पर काम के लिए जाता है, तो गुलदार हमला कर उसे मौत के घाट उतार रहा है। वन विभाग और प्रशासन गुलदारों को पकड़ने में विफल साबित हो रहा है।

जिले से गुलदार का आतंक खत्म करने की मांग की। पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम यहां गुलदार मुक्त बिजनौर के लिए आए हैं और इसे करा कर ही जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें