फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर डीएम को मिला प्रशस्तिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर डीएम को मिला प्रशस्तिपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश की सचिव डॉ. रोशन जैकब की ओर से डीएम उमेश मिश्रा को प्रशस्तिपत्र दिया गया। यह प्रशस्ति पत्र जिला स्तर पर माइन मित्रा को जन उपयोगी पोर्टल के रूप में विकसित करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ एवं पारदर्शी खनन प्रशासन की नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की ओर से माइन मित्रा minemitra.up.gov.in पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन निगरानी प्रणाली को भी इस पोर्टल से जोड़ा गया है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश सचिव डॉ. रोशन जैकब की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र में डीएम उमेश मिश्रा के कार्य की प्रशंसा की। इसके आगे कहा कि बीते माह से माइन मित्रा की फ्लैगशिप सेवाओं को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें