फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़कों के निर्माण व पर्यटक में चमका बिजनौर जिला

Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रदेश सरकार के एक साल में बिजनौर जनपद में भी खूब विकास हुआ है। मेडिकल कॉलेज के लिए बजट जारी कर इसका निर्माण अंतिम पड़ाव पर पहुंचा है। जिले में स्टेट हाईवे और संपर्क मार्गों के निर्माण तेजी से बढ़ा है। सड़कों के जाल पर जनपद में पर्यटक को भी बढ़ावा मिला है। वहीं, विपक्ष सरकार के साल को फेल बता रहा है। उनका कहना है कि किसान व बेरोजगार दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल की सरकार के एक साल पूरा हो गया है। चुनाव के दौरान भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे। सरकार के पक्ष का कहना है वह सब धरातल पर उतरे हैं। चाहे वह किसानों को नलकूपों की फ्री बिजली हो या मेडिकल का निर्माण या जनपद को पर्यटक में बढ़ावा हो या जनपद में स्टेट हाईवे तथा संपर्क मार्गों का निर्माण हो। अमानगढ़ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हुआ तो, वहां अन्य जिलों व राज्यों से पर्यटक पहुंचे।

गोशाला बनीं पर नहीं मिली बेसहारा पशुओं से निजात

सरकार की घोषणा में बेसहारा पशुओं से निजात और उन्हें सहारा देने की थी। योजना पर काम हुआ। कई वृहद व नगर पंचायत स्तर पर गोशालाएं बनाई, जिनमें पांच हजार गोवंश शरण ले रहा है, लेकिन उसके बाद सड़क व खेतों में गोवंश बहुत संख्या में हैं।
विज्ञापन





खूब हुआ जिले का विकास
प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज का बजट जारी कर उनके निर्माण को तेजी मिली। बालावाली से नहटौर मार्ग, बढ़ापुर से अफजलगढ़ वाला के निर्माण को मंजूरी मिली, किसानों को नलकूप के लिए फ्री बिजली, गंगा किनारे गांवों में स्नान घाट, जैविक खेती, कण्व आश्रम, विदुरकुटी का सुंदरीकरण आदि के कार्य के लिए बजट मिला और निर्माण शुरु हुए - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भाजपा
किसान व नौजवान दोनों का बुरा हाल
भाजपा ने चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार व किसानों की दोगुना आय करने समेत कई घोषणा की थी। दो गुनी की जगह किसानों की आय आधी हो गई। युवाओं को रोजगार के सपने ही दिखाएं। बिजली फ्री की घोषण की है अभी धरातल पर उसका कुछ नहीं है। कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है - राशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा


न बढ़े गन्ने के दाम, न कम हुई महंगाई
प्रदेश सरकार एक साल में कुछ नहीं कर पाई है। किसानों की आय बढ़ाने की बात करने वाली कृषि में प्रयोग होने उपकरण, दवाई, खाद के बढ़ते दाम को कम नहीं कर पाई। खाद, बीज महंगे और गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी शून्य है। तीन चार चीनी मिलों को छोड़ दें, तो कई चीनी मिलें 14 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं - नागेंद्र पंवार, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें