फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निपुण भारत क्वीज में पहले पायेदान पर बिजनौर जिला

Tue, 24 Sep 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निपुण भारत क्वीज प्रतियोगिता में बिजनौर जनपद के छात्रों ने प्रथम स्थान पाया है। ये प्रतियोगिता एक सितंबर से 18 सितंबर के बीच ऑनलाइन हुई थी। इस क्वीज प्रतियोगिता के परिणाम में जिला बिजनौर के छात्रों ने शानदार का प्रदर्शन करते हुए जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने, अनुपस्थित छात्रों की संख्या में कमी लाना, शिक्षा प्रणाली में सुधार लाना, छात्रों को आनंदपूर्वक सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्हें पढ़ने, लिखने और गणना करने में कुशल बनाना है।
ऑनलाइन हुई निपुण भारत क्विज प्रतियोगिता में पंजीकरण लक्ष्य जिले का सबसे ज्यादा रहा है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार ऑनलाइन घोषित प्रतियोगिता में जिले के छात्रों ने अपनी योग्यता दिखाते हुए प्रदेश में जिले को प्रथम स्थान दिलाया। इसके अलावा ललितपुर दूसरे स्थान, लखनऊ तीसरे, बांदा चौथे और अमरोहा पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सही दिशा में मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सभी स्कूल, कॉलेजों को प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रतिभाग कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें