फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर जिले को मिली साइबर थाने की सौगात, हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
बिजनौर के साइबर थाने में कामकाज करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
-सीएम योगी ने पुलिस लाइन में स्थित साइबर थाने का किया वर्चुअल लोकार्पण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले को साइबर थाने की सौगत मिल चुकी है। इसमें साइबर एक्सपर्ट पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस थाने का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण किया। हालांकि इस थाने में एक महीना पहले कामकाज चालू कर दिया गया था, जिसमें अब तक छह मामले भी दर्ज हो चुके हैं।
बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 75 जिलों में स्थापित किए गए साइबर थानों का वर्चुअल तरीके से बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस लाइन में एलडी स्क्रीन पर लाइव देखा गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका बिजनौर चेयरपर्सन इंदिरा सिंह और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी देहात रामअर्ज ने कहा कि बदलते दौर में साइबर अपराध बढ़ा है। ऐसे में पुलिस महकमे में साइबर विशेषज्ञों की जरूरत को महसूस किया गया। हाईटेक हो चुके अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए साइबर थाना स्थापित किया जाना जरूरी था। प्रदेश सरकार ने समय के साथ कदमताल करते हुए साइबर थानों की सौगात दी है।
कार्यक्रम में सीओ राजेश सोलंकी, सीओ संग्राम सिंह, निरीक्षक जीत सिंह, साइबर थाना इंचार्ज अर्जुन सिंह, विवेक तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें