फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मुरादाबाद रोड पर ट्रक की ड्राइविंग सीट पर पड़ा मिला चालक का शव, खबर मिलते ही बेसुध हुई मां

Fri, 26 Dec 2025 04:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जागेश हरिद्वार में एक ट्रांसपोर्टर के यहां ट्रक चालक था। एक दिन पहले ही वह घर आया था, मगर ट्रक में ही सोने के लिए चला गया था। सुबह उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जागेश की फाइल फोटो और विलाप करती मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद रोड स्थित चिराग मंडप के सामने खड़े एक ट्रक में चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक का शव ट्रक की सीट पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान जागेश (35) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम धीनगरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को ट्रक से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, जागेश पिछले 10-12 वर्षों से ट्रक चालक था। वर्तमान में वह हरिद्वार निवासी एक ट्रक स्वामी के यहां चालक के तौर पर कार्य कर रहा था। बताया गया कि वह बृहस्पतिवार को ही ट्रक लेकर स्योहारा पहुंचा था और मुरादाबाद रोड पर ट्रक खड़ा कर उसमें ही रुका हुआ था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें