फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नहर किनारे युवक का कपड़े में लिपटा शव मिलने से सनसनी, बंधे थे दोनों हाथ, मुहं से निकल रहा था खून

Mon, 24 Apr 2023 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सरवरपुर के निकट कपड़े में युवक का शव लिपटा मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि मृतक के बंधे हुए थे हाथ, मुंह और नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट कपड़े में लिपटा एक युवक का शव मिला है। युवक के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर की नहर के निकट सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष राधेश्याम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम से करेंगे निकाय चुनाव का शंखनाद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन

 

विज्ञापन

युवक का शव कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके हाथ बंधे हुए थे। युवक के शव के पास एक काले रंग की पल्सर बाइक भी मिली है। युवक के मुंह, नाक से खून बहता मिला और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान नगीना थाना के गांव काजीवाला निवासी बिट्टू (30) उर्फ नंदकिशोर के रूप में हुई है। युवक शादी विवाह में डीजे बजाने का काम करता था। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवक रविवार की सुबह से घर से लापता है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन का कहना है कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें