फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीने पर दलित छात्र की पिटाई, स्कूल से भगाया, जानिए फिर क्या हुआ

Sun, 12 Feb 2023 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, बिजनौर

सार

प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार और उनके भाई ने बोतल अपनी बताते हुए उसके साथ मारपीट की। पिटाई करने के बाद जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे स्कूल से भगा दिया गया। आरोप है कि अन्य अध्यापक तथा विद्यालय कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीने पर दलित छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के अफजलगढ़ में प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीना एक दलित छात्र को भारी पड़ गया। छात्र की पिटाई करते हुए उसे स्कूल में चल रही फेयरवेल पार्टी से भगा दिया गया। मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव प्रेमनगर पुक्खेवाला के रहने वाले डालचंद का 16 वर्षीय बेटा राजकुमार सीरवासुचन्द्र स्थित चमनोदेवी इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। रविवार को कॉलेज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ। जिसमें कक्षा 11 के छात्रों को भी विद्यालय में बुलाया गया। निर्धारित समय पर पीड़ित छात्र राजकुमार भी विद्यालय परिसर पहुंच गया। छात्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि विदाई समारोह में प्यास लगने पर उसने सामने बेंच पर रखी बोतल उठाकर पानी पी लिया। 

जिस पर प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार और उनके भाई ने बोतल अपनी बताते हुए उसके साथ मारपीट की। पिटाई करने के बाद जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे स्कूल से भगा दिया गया। आरोप है कि अन्य अध्यापक तथा विद्यालय कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित छात्र राजकुमार, राहुल व संदीप सहित दर्जनों छात्रों को लेकर थाने पहुंचा तथा अपनी शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार व उसके भाई के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। वहीं सीओ सर्वम सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान बेंच पर रखी पानी की बोतल से पानी पीने के कारण छात्रा के साथ मारपीट करते हुए भगा दिया गया। छात्र की इस सूचना पर केस दर्ज करते हुए सीओ अफजलगढ़ को जांच सौंपी गई है। - राम अर्ज, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें