रविवार की सुबह बादल आफत बनकर बरस पड़े। गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरने से एक महिला समेत दो की मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
रविवार सुबह 6 बजे स्योहारा क्षेत्र के गांव मुकरपुरी निवासी सविता देवी (40) पत्नी स्व. राहुल गांव के बाहर अपने खेत पर चारा लेने गयी हुई थी। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गयी। कुछ ही देर में महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने धामपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी। आठ वर्ष पूर्व महिला के पति की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। महिला के चार बच्चे हैं।
उधर नूरपुर के गांव नंगली निवासी किसान रामानंद कश्यप (56) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। रामानंद उस वक्त बिजली की चपेट में आया] जब वह खेत जोत रहा था।