फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर बी ने चंदौसी क्लब को हराया

Fri, 15 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
े नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेहरू स्टेडियम प्रथम फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी मैच खेले गए।बृहस्पतिवार को हुए पहले मैच में बिजनौर बी ने चंदौसी क्लब को 3-1 से हराया। बिजनौर की ओर से अनिकेत ने दो और अश्विन ने एक गोल किया। चंदौसी की ओर से अनुज ने गोल किया। मैच रेफरी तन्नू, अश्वनी, शुभम काकरान रहे। दूसरे मैच में बीएफसी भोपा ने रॉयल क्लब हस्तिनापुर को 5-1 से हराया। भोपा की ओर से नीशु ने तीन और हस्तिनापुर की ओर से रॉनित ने एक गोल किया। मैच रेफरी विनय गोस्वामी, अशवनी रहे। तीसरे मैच में मौसम क्लब बिजनौर ने मौसम क्लब बिजनौर बी को 5-4 से हराया। आयोजन में अचल चौधरी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें