नजीबाबाद में मेडल और ट्रॉफी प्राप्त करतीं जिला बिजनौर की खिलाड़ी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओवरऑल गर्ल्स ट्रॉफी पर बिजनौर और ओवरऑल ब्वाय ट्रॉफी पर लखनऊ का कब्जा रहा। चैंपियनशिप में 55 जिलों के 800 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कान्हा पैलेस में आयोजित यूपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव राजू राजपूत की देखरेख में संपन्न हुई। जूनियर वर्ग के 55 किग्रा भार वर्ग में बादल सिंह, सीनियर वर्ग की 45 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु, कैडिट के 48 किग्रा भार वर्ग में राघव वर्मा, 32 किग्रा में आयुष्मान चौहान ने गोल्ड मेडल जीता।
वहीं जूनियर वर्ग में बालिका वर्ग से जिला बिजनौर की मोहिनी वर्मा और अक्षिता ने गोल्ड मेडल जीता। बिजनौर ओवरऑल गर्ल्स ट्रॉफी में चैंपियन रहा, जबकि ओवरऑल ब्यॉज ट्रॉफी में लखनऊ चैंपियन बना। मुख्य अतिथि यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सीके शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कटियार, ताइक्वांडो कोच रिंकू वर्मा, नसीम अहमद, निखिल शर्मा, चमन सैनी, कपिल राजपूत, सुशील आर्य आदि उपस्थित रहे।