फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में BSF जवान डेढ़ साल के बेटे संग गंगा में कूदा, पत्नी पहले ही लगा चुकी थी छलांग

Sat, 23 Aug 2025 05:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नजीबाबाद वेदविहार कॉलोनी निवासी बीएसएफ जवान राहुल (31) ने अपने डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर बैराज पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले 19 अगस्त को उसकी पत्नी ने भी गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। पति-पत्नी के बीच पिछले दिनों से मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
जवान पत्नी व बेटे के साथ, तलाश कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद के वेदविहार कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय राहुल बीएसएफ में तैनात था। बीते 19 अगस्त को उसकी पत्नी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी थी, जिसकी तलाश अभी तक चल रही थी। पत्नी के वियोग और घरेलू मनमुटाव से व्यथित होकर राहुल ने शनिवार को डेढ़ साल के बेटे को गोद में लिया और बैराज पुल से गंगा में छलांग लगा दी।

प्रेम विवाह से शुरू हुआ रिश्ता, मनमुटाव ने ली जान

करीब पांच साल पहले राहुल ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों का जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन हाल ही में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ गया था। इसी कलह के चलते दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

गंगा में छलांग लगाने की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें