फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - आंखों को रोशनी देने में प्रदेश में तीसरे स्थान पर बिजनौर

Wed, 10 May 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
डॉ रजनीश शर्मा।
विज्ञापन
- 4199 आंखों के ऑपरेशन सत्र 2022-23 में जिला अस्पताल में हुए
विज्ञापन

- 1400 आंखों के ऑपरेशन करने का दिया गया था लक्ष्य
फोटो समाचार
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। जिला रोजाना नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अब बिजनौर के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। आंखों के ऑपरेशन करने में बिजनौर जिला अस्पताल प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। सत्र 2022-23 में जिला अस्पताल में 4199 आंखों के ऑपरेशन किए गए। अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा ने प्रदेश में टॉप-10 में जगह बनाई है।

सरकार की ओर से जिला मोतियाबिंद फ्री करने के लिए नव ज्योति अभियान चलाया जा रहा है। एनजीओ और निजी अस्पतालों में भी मरीजों का मोतियाबिंद का फ्री ऑपरेशन किया जा रहा है। अब शासन की ओर से सरकारी अस्पतालों में किए गए आंखों के ऑपरेशन की रैंकिंग जारी की गई है। बिजनौर जिला अस्पताल आंखों के ऑपरेशन करने में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। जिला अस्पताल में आंखों के दो चिकित्सक हैं। जिसके चलते एक साल में 1400 आंखों की सर्जरी करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 4199 आंखों की सर्जरी की गई। पहले स्थान पर झांसी और दूसरे स्थान पर श्रावस्ती रहा।
विज्ञापन


ऑपरेशन करने में 9वें स्थान रहे डॉ. रजनीश शर्मा
बिजनौर जिला अस्पताल भले ही महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में संबद्ध हो गया हो, लेकिन अभी रैंकिंग जिला अस्पताल के नाम से ही जारी हो रही है। बिजनौर जिला अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा ने मोतियाबिंद के अधिक ऑपरेशन कर प्रदेश में 9वां स्थान पाया है। सत्र 2022-23 में डॉ. रजनीश शर्मा को 700 मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष उन्होंने 2242 ऑपरेशन किए।जिला अस्पताल में रोजाना 20 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है। इस समय करीब 800 लेंस उपलब्ध हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी की वजह से इस समय आंखों के कम ऑपरेशन हो रहे हैं। जिला अस्पताल में अभी तक लेंस की कमी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्जन::
प्रदेश में मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने में बिजनौर जिला अस्पताल तीसरे स्थान पर रहा है। आंखों के ऑपरेशन करने में कोई भी लापरवाही नहीं बरती गई है। प्रदेश में तीसरे स्थान पर आना बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश में पहले स्थान पर आने के प्रयास जारी रहेंगे - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें