फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खो-खो में बिजनौर व चांदपुर का रहा दबदबा

विज्ञापन
चांदपुर हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में विजयी टीम। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
चांदपुर। हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग सीनियर में बिजनौर व बालिका वर्ग सीनियर में चांदपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभाष चंद्र मित्तल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग सीनियर में बिजनौर की टीम चांदपुर की टीम को 20-17 से हराकर विजयी रही। बालक जूनियर वर्ग में चांदपुर ने बिजनौर को 12-11 से हराया। बालिका वर्ग सीनियर में चांदपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग जूनियर में बिजनौर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में जितेंद्र कुमार व दिनेश कुमार कोच स्टेडियम बिजनौर ने रेफरी, मदनपाल सिंह ने टाइम कीपर, सुधीर कुमार पीटीआई ने स्कोरर की भूूमिका निभाई। 11 अक्तूबर को हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में मंडलीय स्तरीय की खो-खो प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें