फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ग्राहक बनकर आए युवक ने सात लाख के आभूषण उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sun, 18 Aug 2024 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

सराफ की दुकान में एक चोर घुसा और कपड़ों में छिपाकर करीब सात लाख के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद बाहर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ फरार हाे गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर कस्बे के शिव मंदिर चौक के पास अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए एक ठग ने करीब सात लाख के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद अपने साथी के साथ चोर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार को बाइक सवार दो युवक शिव मंदिर के पास पहुंचे। इनमें से एक युवक ने अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर सोने के आभूषण देखने शुरू किए। उसका साथी चौराहे के पास बाइक लेकर खड़ा रहा। दुकान स्वामी राजीव अग्रवाल के पुत्र विदित अग्रवाल को बातों में लगाते हुए ग्राहक बने युवक ने करीब 110 ग्राम वजन के सोने के आभूषण चोरी कर कपड़ों में छिपा लिए। इसके बाद दुकान से बाहर आकर दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।

शनिवार को चोरी का पता चला। देर शाम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पूरा घटनाक्रम साफ हो गया। सीओ राजेश सोलंकी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही दुकान स्वामी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। सीओ ने कहा कि कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें