फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कच्चे की मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 17 Jul 2023 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
death - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्योहारा थानाक्षेत्र में सोमवार को मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। लगातार हुई बारिश की वजह से जमा हुआ पानी व मकानों में आई सीलन की वजह से गरीब के मकान की दीवार गिरने उसमे दबकर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


नगर से सटे ग्राम बिरामपुर स्थित एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसमे दबकर फ़ैसल पुत्र मुर्तजा (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको सीएचसी लाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतक बेहद गरीब परिवार से है जिसकी मां का दस वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। उसका पिता भी बेहद बीमार रहता है इसलिए मृतक ही मेहनत मजदूरी करके परिवार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें