फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आस्था और धार्मिक सद्भाव का अनोखा संगम, बुर्के में कांवड़ ला रही तमन्ना, साथ में पैदल चल रहा जीवनसाथी

Sat, 14 Feb 2026 11:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

संभल के गांव बदनपुर बसी निवासी मुस्लिम समुदाय की तमन्ना कंधे पर कांवड़ उठाए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं। उनके पति भी साथ चल रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस भी उनकी निगरानी में लगाई गई है। 
विज्ञापन
बुर्के में कांवड़ ला रही तमन्ना, साथ में पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का अनोखा दृश्य उस समय देखने को मिला, जब संभल जिले के बदनपुर बसी गांव की तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं। वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर बढ़ रही हैं। तमन्ना भगवान शिव को जल अर्पित करने के संकल्प के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं।

विज्ञापन


रास्ते में उनके काफिले के बिजनौर पहुंचने पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। तमन्ना के साथ करीब सौ शिवभक्त ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। 

बताया गया कि तमन्ना ने पूर्ण आस्था और परिवार की सहमति से कांवड़ यात्रा में भाग लिया है। बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी साथ चल रहा है, ताकि यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें