फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित हुआ खनन सामग्री से भरा 22 टायरा ट्राॅला, बाइक चकनाचूर

Sat, 03 Feb 2024 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अनयिंत्रित हुआ खनन से भरा ट्रॉला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शनिवार को एक नजीबाबाद में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां धर्मकांटा तिराहे पर ब्रेक फेल होने पर खनन सामग्री से भरा 22 टायरा ट्राॅला अनियंत्रित हो गया।इसके बाद अनियंत्रित खनन वाहन जाब्तागंज पुलिस सहायता केंद्र की दीवार तोड़कर मेडिकल स्टोर से टकराकर रुका।

विज्ञापन


धर्म कांटा तिराहा कस्बे का सबसे व्यस्त चौराहा है। जहां बड़ी घटना बाल बाल होने से टल गई। संयोग से भारत सिनेमा फ्लाईओवर के नीचे घाटी घटना के समय आसपास से  राहगीर और वाहन नहीं गुजर रहे थे। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं घटनास्थल क्षेत्र में खड़ी एक बाइक चकनाचूर हो गई।  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें