- भाकियू पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर किया किसानों से संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बिजनौर। गुलदार मुक्त बिजनौर, बिलाई मिल व अन्य मिलों के बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। इसकी सफलता के लिए भाकियू पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टरों से बिजनौर पहुंचने की अपील की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सोनू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में चल रहा किसानों का आंदोलन आठवें दिन बृहस्पतिवार को जारी रहा। जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि कई टीमों ने किसानों से संपर्क किया और उनसे ट्रैक्टरों के साथ बिजनौर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बिजनौर शहर में इतने ट्रैक्टर पहुंच रहे हैं कि चारों तरफ जाम लग जाएगा। शहर में मार्च करते हुए किसान कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। उधर
कस्बा झालू में मास्टर गिरिराज सिंह के आवास पर हुई बैठक में बिलाई शुगर मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया गया। पदाधिकारियों ने किसानों से 11 अगस्त को ट्रैक्टरों के साथ मुख्यालय पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नरदेव सिंह, संदीप त्यागी, अमित बालियान, कविराज सिंह, देवराज सिंह चौहान, रामकुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, रवि शेखर, मुकुल चौधरी, महावीर सिंह, हाजी शकील, नेपाल सिंह आदि रहे।