फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू टिकैत का धरना छठे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं का किसान समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में चल रहे धरना छठे दिन भी जारी रहा। किसान एक जुलाई को तहसील परिसर में महा पंचायत करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने, एमएसपी गांरटी कानून बनाने, जलीलपुर गंगा खादर क्षेत्र में तटबंध का निर्माण कराने आदि की मांग की है। किसानों का कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी जब तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। एक जुलाई को तहसील प्रांगण में बड़ी पंचायत कर कोई ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
धरने पर तहसील अध्यक्ष हरिराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कल्याण सिंह, नवनीत प्रधान, सुधांशु, ऋषिपाल सिंह, लुधियान सिंह, अशोक कुमार, रोहतास सिंह, विकास, तेजवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, निरंकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें