फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू ने एसडीओ को घेराव कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ऊमरी बिजलीघर पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
भाकियू ने एसडीओ को घेराव कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। कड़ाके की ठंड के चलते भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को उमरी बिजलीघर पर एसडीओ वीके गुप्ता का घेराव कर प्रदर्शन दिया। समस्याओं का शीघ्र निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आरोप लगाया कि अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। बिजलीघर के अधिकारियों और कर्मचारी बगैर रिश्वत के किसानों की शिकायतों को कई दिन तक निदान नहीं करते।
विज्ञापन

भाकियू (भानु गुट) धामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह जाट के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर बिजली घर पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अधिशासी अभियंता चांदपुर को मौके पर बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनकी गैर मौजूदगी में सहायक अभियंता नूरपुर वीके गुप्ता, अवर अभियंता माजिद रजा के साथ बिजली घर पहुंचे। इस मौके पर समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच काफी देकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति रात के स्थान पर दिन में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक कराने, निजी नलकूपों पर किसी भी दशा में मीटर को न लगाने, गांवों और जंगलों की बिजली आपूर्ति की लाइन अलग-अलग कर आपूर्ति करने, जर्जर तारों को बदलवाने, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री में उपलब्ध कराने, बिजली के बिलों को पूरी तरह से माफ करने आदि की मांग की। इस दौरान राजीव कुमार, दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह, कुक्कू सिंह, प्रेम राज सिंह, रणजीत सिंह, मेघराज सिंह, संतोष शेखावत, नवनीत कुमार, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें