- निराश्रित घूम रहे पशुओं और जलभराव की समस्या पर ब्लॉक में किया प्रदर्शन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने ब्लाॅक किरतपुर क्षेत्र में निराश्रित घूम रहे पशुओं, गांव-गांव जलभराव, बिजली आदि प्रमुख समस्याओं को लेकर ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने ब्लाॅक कार्यालय में तालाबंदी कराते हुए एडीओ और लेखाकार अधिकारीयों को बंधक बनाकर अपने बीच धरना स्थल पर बैठा लिया। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पद्म सिंह ने बताया कि निराश्रित घूम रहे पशुओं ने खेत खलिहानों को भारी नुकसान पहुंचा रखा है और इनसे आमजन को भी जान का खतरा बना रहता है।
किरतपुर ब्लाॅक अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि गोशालाओं के निर्माण कार्य में देरी की जा रही है जिले में नवनिर्मित गोशालाओं का शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। जिला प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पेयजलापूर्ति के लिए गांव गांव सड़कों को उखाड़ा गया था। जिनकी मरम्मत कार्यो के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। जिस कारण बरसात के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत की बात फोन द्वारा उच्चाधिकारियों से हुई जिसके बाद किसानों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर (मनरेगा) आरबी यादव ने सभी मुद्दों पर किसानों से वार्ता की और शीघ्र समाधान का ठोस आश्वासन दिया। जिसके बाद एक ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन समाप्ति की घोषणा की। देवेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री मूला सिंह, सुखवीर सिंह, फत्तू सिंह, लक्ष्मण सिंह, हेमेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह मलिक, भूपेंद्र सिंह, जावेद अख्तर, सोनू, फुरकान अली आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।