फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - भाकियू नेताओं ने देखा गोशालाओं का हाल

Sun, 05 Feb 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव फीना में गोशाला का हाल जानने पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के युवा के प्रदेशाध्यक्ष दि
विज्ञापन
फोटो संख्या सात
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने पदाधिकारियों के साथ चांदपुर तहसील के बनी, फीना और लोधीपुर मिलक की गोशालाओं का हाल जाना। उन्होंने बताया कि फीना के किसानों ने उन्हें दूरभाष पर सूचना दी कि गोशाला में बंद 250 पशुओं को बाहर निकाल दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम को भी जानकारी दी गई। नूरपुर ब्लॉक के ही गांव लोधीपुर मिलक में गोशाला का दो माह पहले सीडीओ ने शुभारंभ किया था। उसमें कोई पशु नहीं मिला, गोशाला में ताला लगा हुआ था। इस संबंध में सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गोशालाओं में उचित व्यवस्था नहीं की गई तो पशुओं को सरकारी दफ्तरों में बांधा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें