फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टोल प्लाजा पर भाकियू नेता रिश्तेदार से अभद्रता के विरोध में धरना

Thu, 23 Mar 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू अराजनैतिक।
विज्ञापन
-टोल प्रबंधक ने भी धरने के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले दो घंटे तक किया प्रदर्शन, पुलिस को दी तहरीर,पुलिस कर रही जांच
फोटो ख़बर।

संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दो दिन पूर्व ग्राम पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता व मारपीट के मामले में बुधवार को करीब दो घंटे तक धरना दिया। बाद में आरोपी टोल कर्मियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मामले में टोल प्रबंधक ने भी कुछ लोगों पर धरने के दौरान टोलप्लाजा पर तोड़फोड़ करने की की तहरीर दी है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब 11:30 बजे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र राठी, तहसील अध्यक्ष नामेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह आदि के साथ कार्यकर्ता पुरैनी स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं का कहना था कि 20 मार्च को धामपुर तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी का भतीजा जसपाल अपने परिवार के साथ कार से अमृतसर से अफजलगढ़ अपने घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्रता की और लाठी डंडों से मारपीट की। धरने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। टोल प्लाजा के प्रबंधक लालता प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में धरना देने वाले कुछ लोगों पर अपने दो कर्मचारियों को पीटने और टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें