- कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। नगर के बालकिशनपुर चौराहे पर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों के साथ हुए अभद्रता किए जाने से आक्रोशित होकर काला दिवस मनाया। हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के बालकिशनपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता एकत्र हुए। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी ने कहा कि खिलाड़ी देश की शान हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवानों पर हमला करना और उनका अपमान करना मनोबल तोड़ने वाला है। चार माह पूर्व दिल्ली में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों के साथ अभद्रता करने की तीखी आलोचना की।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों के साथ हुई अभद्रता की निंदा करते हुए हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर परवेंद्र कुमार, मुस्तकीम, ललित कुमार, केशव सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, लवी कुमार, कपिल कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।