फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन के लिए गांवों में किया प्रचार

विज्ञापन
नजीबाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाकियू ने किसान सम्मेलन के लिए गांवों में किया प्रचार
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू पदाधिकारियों ने किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव ट्रैक्टर और लाउड स्पीकर से प्रचार किया। उन्होंने किसानों से 30 अक्तूबर को गांव इस्माइलपुर में होने वाले किसान मजदूर सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।
भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, मंडल महासचिव चौ. ध्यान सिंह, अभिषेक चांगियान ने गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बाबूराम तोमर ने कहा कि किसानों को अपने हकों के लिए संघर्ष करना होगा। किसान एकजुट होंगे तभी उनका उत्पीड़न बंद होगा और उनकी फसलों के सही दाम मिलेंगे। सरकार ने किसान के ट्रैक्टर में सवारी पर रोक लगाने और चालान करने का आदेश किया है। जिसे लागू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गांव इस्माइलपुर में किसान मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत शामिल होंगे। भाकियू पदाधिकारियों ने क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी, सदातपुर, गजरौला, पाईमार, खानपुर, शेखपुरा, ढाकी सादो, दाऊदपुर आदि गांवों में ट्रैक्टर पर लाउड स्पीकर लगाकर प्रचार किया। जनसंपर्क अभियान में रामेंद्र सिंह एड., बंटी एड., अनुज कुमार, सूरज सिंह, संतराम सिंह, रूपेंद्र चौधरी, गौरव तोमर, संघर्ष तोमर, सत्यम तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें