फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जीएसटी निरीक्षण को लेकर कारोबारियों में भय व्याप्त

विज्ञापन
भागूवाला में बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। जीएसटी के निरीक्षण को लेकर व्यापारियों में भय व्याप्त है। भागूवाला में किसी व्यक्ति के यहां कार से मेहमान पहुंचते ही हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भागूवाला में दुकानें बंद होना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जीएसटी के निरीक्षण को लेकर व्यापारियों की बेचैनी बरकरार है। भागूवाला में बृहस्पतिवार को प्राप्त लगभग 11 बजे किसी परिवार में कार से मेहमान पहुंचे। संयोग से संकरा मार्ग होने के कारण मकान से कुछ पहले कार रोककर उसमें से करीब आधा दर्जन लोग उतरे। भागूवाला में मेहमानों के कार से उतरते ही जीएसटी के अधिकारी आने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते दुकानें बंद होना शुरू हो गईं। स्थिति का पता चलने पर करीब एक घंटा बाद बाजार खुला।
नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जीएसटी निरीक्षण फिलहाल स्थगित होने की सूचना के बावजूद व्यापारियों में भय है। कई व्यापारी कारोबार के समय आसपास चौकन्नी निगाह रख रहे हैं तो कुछ ग्राहक न होने पर प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर स्थिति पर निगाह रखते हैं, ताकि जीएसटी निरीक्षण टीम के आने की सूचना पर तत्काल शटर गिराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें