नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भगत, टैगोर और विवेकानंद हाउस ने बैडमिंटन ट्रॉफी जीती।
आरआर मोरारका पब्लिक के प्रबंधक एसएस शेखावत, प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय के नेतृत्व में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीटीआई सुनील जखवाल, विष्णु प्रसाद और कविता रानी की देखरेख में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक व बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में भगत सदन, बालिका वर्ग में टैगोर सदन और सीनियर बालक व बालिका वर्ग में विवेकानंद सदन ने बैडमिंटन ट्रॉफी जीती। प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय ने विजेता हाउस टीमों को ट्राफी प्रदान की।
विवेकानंद सदन से आनंद गोयल, सुषमा अग्रवाल, भगत सदन से अरुण कुमार, निर्देश त्यागी और टैगोर सदन से आदेश शर्मा, रजनी शर्मा ने हाउस टीमों का निर्देशन किया। बैडमिंटन में विभिन्न हाउस से देवांश, सिद्धांत, वेद जोशी, शुभ, स्वाति, दीक्षित, वैभवी, मिस्वा, जतिन, शौर्य, गगन, उमंग, निकुंज और माही ने प्रतिभाग किया।