फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

धामपुर। खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गरीबों को आवासों का लाभ दिलाने के लिए वित्तीय वर्ष 2022 -23 के लिए शीघ्र लक्ष्य आवंटित किया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व में बनी सूची का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि आवास प्लस की स्थायी पात्रता सूची (PWL) सभी को पूर्व में उपलब्ध करा दी गई थी। यदि किसी सचिव के पास सूची नहीं है तब वह सूची को कार्यालय से प्राप्त कर लें। सत्यापन में पाए गए पात्र लाभार्थियों के बैंक पासबुक की छाया प्रति (जो आधार कार्ड से लिंक हो), आधार कार्ड की छाया प्रति, मनरेगा जॉब कार्ड की छाया प्रति अविलंब उपलब्ध कराएं। ताकि पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण 30 नवंबर तक पूरा किया जा सके। स्थायी पात्रता सूची में यदि कोई अपात्र है तो ग्राम पंचायत का प्रस्ताव एवं लाभार्थी के अपात्रता का स्पष्ट कारण इंगित कर निर्धारित प्रारूप पर 29 नवंबर तक उपलब्ध करा दें। विशेष ध्यान यह रखा जाए कि लाभार्थी का बैंक खाता उसके आधार खाते से लिंक होना चाहिए। विकासखंड में कुल अवशेष लाभार्थियों की संख्या 443 है। जिसमें से एससी लाभार्थियों की संख्या 88 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें